फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Investigation started against Assistant Controller of Examinations

सहायक परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जांच शुरू

Wed, 17 Nov 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation started against Assistant Controller of Examinations
श्रीदेव सुमन विवि में सहायक परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत डा. हेमंत बिष्ट के खिलाफ विवि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। विवि के कुलपति ने डा. बिष्ट के अमर्यादित और अनुशासनहीन कार्यों का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जांच के लिए विवि ने कार्य परिषद सदस्य कौशलेंद्र सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति का गठन किया है। समिति की जांच आख्या के आधार पर विवि निर्णय लेगा। डा. बिष्ट पर विवि की छवि को धूमिल करने, स्वयं अपने स्तर से कार्यालय आदेश जारी करने और शासन से अपने स्तर पर सीधे पत्राचार करने जैसे कई संगीन आरोप हैं। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कहा कि कोई भी अधिकारी- कर्मचारी अपने शासकीय कार्य के दौरान कदाचार नही कर सकता। कदाचार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसीलिए जांच बिठाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed