फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Instructions to stop salary of District Sports Officer

जिला क्रीड़ा अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश

Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of District Sports Officer
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री रेस में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के तौर पर ट्रैक सूट व प्रशस्तिपत्र नहीं दिए गए। इस पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिला क्रीड़ा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब कर एडीएम को उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान वहां कुछ छात्र-छात्राओं ने पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम ने खेल अधिकारी को तलब किया, लेकिन वह इस दौरान अनुपस्थित रहे। इस पर डीएम ने उनका स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रों को पुरस्कार स्कूलों में भेजने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed