फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Instructions to resolve complaints registered on the CM Helpline within the stipulated time.

Tehri News: सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतें तय समय पर हल करने के निर्देश

Mon, 03 Aug 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 03 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Instructions to resolve complaints registered on the CM Helpline within the stipulated time.
समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुक्त
विज्ञापन

नई टिहरी। जनता मिलन कार्यक्रम में गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर अन्य समस्याओं पर समयबद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों पर चर्चा कर अवशेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम नितिका खंडेलवाल ने गढ़वाल आयुक्त को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों और उनके निस्तारण की प्रगति से अवगत कराया। आयुक्त ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के एक शिकायतकर्ता से दूरभाष पर बात कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि को शिकायतों के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने को कहा। मंदार जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत ने ढुंग मंदार क्षेत्र में राष्ट्रीय बैंक खोलने और सेमंडीधार खेल मैदान का विस्तार करने की मांग की। प्रतापनगर के भैंगा निवासी अमित सिंह ने चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चामी गांव की सोहनलता रावत ने खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने, विवेकानंद सकलानी ने वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी की विरासत के संरक्षण हेतु आर्थिक सहायता देने, चंबा निवासी राजेंद्र सिंह के कृषि ऋण की मांग की। लोनिवि को बलवीर परमार की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। भौनियाड़ा निवासी सुमति देवी ने पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक सहायता देने की मांग की। कार्यक्रम में दर्ज 80 शिकायतों में से आयुक्त ने अधिकतर का निस्तारण किया। इस मौके पर एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम शैलेंद्र नेगी और डीडीओ मो. असलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed