फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'Institution should cooperate in making the villagers self-reliant'

‘संस्था ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में करे सहयोग’

Sat, 07 Nov 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
'Institution should cooperate in making the villagers self-reliant'
सरकारी योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के लिए चमियाला में बालगंगा घाटी क्षेत्रीय विकास समिति का गठन किया गया है। विधायक शक्तिलाल शाह और नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार ने समिति का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि संस्था लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत ने दो साल के कार्यकाल में नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और बिजली व्यवस्था में सुधार के कई प्रयास किए हैं। समिति के अध्यक्ष मकान सिंह पंवार ने कहा कि मुंबई में अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मानंद रतूड़ी की प्रेरणा से समिति का गठन किया गया है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोहन लाल खंडेवाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भजनियाल, हुकम सिंह रावत, देवेश्वर प्रसाद, सुंदर सिंह पंवार, मदन सिंह, रमेश सिंह, दीपक सिंह, मदन सिंह, उत्तम सिंह और पूरब सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed