राजकीय महाविद्यालय पौखाल और पीजी कॉलेज नई टिहरी में आजादी के अमृत महोत्सव पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को आजादी के आंदोलन और महात्मा गांधी की दांडी मार्च यात्रा की जानकारी दी गई। छात्रों को आजादी के आंदोलन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई।
महाविद्यालय पौखाल में प्राचार्य प्रो. एएन सिंह, एनएसएस के प्रभारी डा. संदीप कुमार और डा. अनुरुद्ध प्रभाकर ने छात्रों को आजादी के आंदोलन के घटना क्रमों, गांधी के संघर्षों की जानकारी दी। पीजी कॉलेज नई टिहरी में भी इतिहास और राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से हुई गोष्ठी में विभागाध्यक्ष डा. सुशील कगडियाल ने बताया कि गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। प्राचार्य रेनु नेगी ने बताया कि 15 मार्च को कॉलेज में स्वाधीनता संग्राम से संबंधित फिल्म शो, 22 को निबंध प्रतियोगिता, 24 को क्विज, 25 मार्च को भाषण और पांच अप्रैल को दांडी रैली का समापन किया जाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण ने पालिका चंबा में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार ने जनजाति समुदाय के व्यक्तियों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।