फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Inaugurated and laid the foundation stone of many development works

सरकार के पांच साल की उपलब्धियों पर भाजपा ने मनाया जश्र

Fri, 07 Jan 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Inaugurated and laid the foundation stone of many development works
टिहरी के गजा में आयोजित कार्यक्रम में जनता से रूबरू होते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : NEW TEHRI
प्रदेश सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायकों ने पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। लोक कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोगों ने सीएम के भाषण का लाइव प्रसारण भी सुना।
विज्ञापन

टिहरी विधानसभा क्षेत्र अंजनीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कोश्यारताल पंपिंग योजना से लेकर कई सड़कों समेत अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में 104 से अधिक गांव के लिए सड़क से लेकर पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य समस्याओं का निराकरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल आदि मौजूद थे। वहीं प्रतापनगर विधानसभा के देवल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा कि सरकार ने लंबे समय से अधर में लटके डोबरा-चांठी पुल का निर्माण, पंपिंग योजनाओं से लेकर सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। लोक गायिका अनीषा रांगड ने लोकगीतों एवं जागरों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के गजा में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, एसडीएम देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र थत्यूड़ में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता रावत, थौलधार प्रभा बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह, सीएम के पीआरओ मुलायम सिंह रावत, एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान आदि मौजूद थे। घनसाली में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शक्ति लाल शाह ने भी पांच वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बसुमति घणाता, एसडीएम गोपालराम बेनियाल, चंद्रमोहन डंगवाल, आनंद बिष्ट और रामकुमार कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed