फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Idol of Shri Ram installed in Siddhpeeth Oneshwar Mahadev Temple

Tehri News: सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित की श्रीराम की मूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Idol of Shri Ram installed in Siddhpeeth Oneshwar Mahadev Temple

विज्ञापन
रामनवमी के पर्व पर ओण पट्टी के सिद्धपीठ ओणेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री राम की मूर्ति स्थापित की गई। मंदिर में स्थापित मूर्ति प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुराग रमोला की ओर से निर्मित की गई है। कला संस्कृति के क्षेत्र में देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले अनुराग को सम्मानित किया।


शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर प्रतापनगर ब्लॉक के ओणेश्वर महादेव मंदिर में रामलला की जो मूर्ति स्थापित की गई है। यह मूर्ति बाल पुरस्कार से सम्मानित रमोलगांव निवासी अनुराग रमोला ने छह महीने में तैयार की है। उन्होंने बताया कि श्रीराम की इस मूर्ति की अयोध्या धाम में तीन दिन तक विधिवत पूजा की गई।
विज्ञापन


उसके बाद रामनवमी पर्व पर मूर्ति यहां ओणेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-पाठ के बाद स्थापित कर दी गई है। मूर्ति स्थापना पर ओणेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला और मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने कहा कि कला संस्कृति के क्षेत्र में अनुराग ने बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान वर्चुअल समारोह में प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुराग ने कड़ी मेहनत से यह मूर्ति तैयार की है। उन्होंने यह मूर्ति अपने गृह क्षेत्र में स्थित मंदिर में स्थापित करने का निर्णय लिया था।

प्रमुख ने कहा कि अनुराग ने श्रीराम मूर्ति के अलावा विभिन्न प्रकार की ऐतिहासिक मूर्तियां तैयार की है। इसके लिए उन्हें अब तक 350 से अधिक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। क्षेत्र के इस होनहार युवक को मंदिर समिति की ओर से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।




इस मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सरोप सिंह पंवार, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष युद्धवीर राणा, देवता के पशुवा पदम सिंह राणा, चैत सिंह रमोला, शिव सिंह पोखरियाल, हर्षमणि सेमवाल, मुरारी रांगड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed