फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Huge crowd of devotees gathered in Mata's temples on Navami festival.

Tehri News: नवमी पर्व पर माता के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Huge crowd of devotees gathered in Mata's temples on Navami festival.

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के नवमी पर्व पर जिले के सिद्धपीठ मां सुरकंडा, चंद्रबदनी, कुंजापुरी और ज्वालामुखी मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की दिनभर भारी भीड़ उमड़ी रही। पुजारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप जौ की हरियाली भेंट की। नवमी पर लोगों ने अपने घरों में कन्याओं का जिमन कर नवरात्र पर्व मनाया।



शुक्रवार को शारदीय नवरात्र पर्व की महानवमी पर्व पर सिद्धपीठ मां सुरकंडा, चंद्रबदनी, कुजापुरी, घनसाली के तिसरियाड़ा गांव में मां ज्वालामुखी मंदिर, चंबा के जलेड गांव में मां राजराजेश्वरी मंदिर, दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर नई टिहरी में सुबह से मां दुर्गा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने मंदिरों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर उन्हें चुनरी, शृंगार का सामान, फल-फूल और श्रीफल भेंट कर अपने परिवारों के लिए सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी। सुरकंडा, चंद्रबदनी और कुंजापुरी मंदिर में सुबह से मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी उमड़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों की आवाजाही का सिलसिला मंदिरों में दिनभर जारी रहा। हरियाली काटने से पूर्व मंदिरों के पुजारियों ने हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया। मां दुर्गा को प्रसाद का भोग लगाने के बाद छोटी-छोटी कन्याओं का जिमन करवाकर भक्तों को प्रसाद में जौ की हरियाली बांटी गई।



थत्यूड़ में भवान स्थित सिद्वपीठ मां भवानी मंदिर तथा छनाण गांव में मां राजराजेश्वरी मंदिर में नवरात्र पर पूजा-अर्चना के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

वहीं नवरात्र पर्व पर लोगों ने अपने घरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर कन्याओं का जिमन करवाकर उन्हें दक्षिणा और उपहार भेंट किए। साथ ही अपने सगे संबंधियों को हरियाली और प्रसाद बांटा। सुरकंडा मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।




पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली, मंदिरों में पूजा संपन्न कराने में जगदीश प्रसाद नौटियाल, गोविंद सिंह रावत, महावीर प्रसाद, सोहनलाल भट्ट, हर्षवर्धन भट्ट, मनमोहन डिमरी, गोविंद नौटियाल, सर्वेश भट्ट, राकेश प्रसाद, हर्षवर्धन भट्ट, जसवीर रावत, मनमोहन डिमरी, जयदेव रावत, वीरेंद्र राणा, रामदयाल भट्ट, इंद्र सिंह बिष्ट , अखिलेश भट्ट, अंबिका प्रसाद, शूरवीर सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed