{"_id":"670fc4b92d1797bdd50d934e","slug":"hotel-sealed-for-construction-without-passing-map-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109269-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नक्शा पास किए बिना निर्माण करने पर होटल किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नक्शा पास किए बिना निर्माण करने पर होटल किया सील
Wed, 16 Oct 2024 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। बौराड़ी बस अड्डे के समीप निर्माणाधीन एक होटल का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप न होने पर जिला विकास प्राधिकरण ने होटल को सील कर दिया है।
बौराड़ी में बस अड्डे के समीप लंबे समय से एक बहु मंजिला होटल का निर्माण चल रहा था। बुधवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव / एडीएम केके मिश्रा, प्राधिकरण के अवर अभियंता कमल किशोर टीम के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वहां पहुंचे। उन्होंने भवन स्वामी गणेश भट्ट से होटल का नक्शा दिखाने को कहा, लेकिन उन्होंने नक्शा नहीं दिखाया। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि होटल स्वामी को कार्य रोकने के लिए पहले नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी वहां लगातार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर बहु मंजिला होटल का निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि होटल निर्माण करने में सुरक्षा मानकों का पालन न करने और बिना नक्शा पास किए ही कार्य करने पर होटल को सील कर दिया गया है। संवाद