फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hopes rise for a solution to Arakot village's drinking water problem

Tehri News: आराकोट गांव की पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद बढ़ी

Fri, 22 May 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 22 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Hopes rise for a solution to Arakot village's drinking water problem
जल संस्थान इस योजना पर जल्द शुरू कराएगा पाइप लाइन का कार्य
विज्ञापन

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के आराकोट गांव में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। जल संस्थान ने गांव के सड़क से नीचे बसे हिस्से को सुरकंडा पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना पूरी होने के बाद ग्रामीणों को नियमित पानी मिल सकेगा। आराकोट गांव दो हिस्सों में बंटा हुआ है। सड़क से ऊपर के हिस्से में चंबा पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि नीचे बसे लोग अभी प्राकृतिक जलस्रोत और हैंडपंप पर निर्भर हैं। पहले जल निगम ने खुरेत पेयजल योजना से कुछ गांव हटाकर उन्हें सुरकंडा योजना से जोड़ने और आराकोट को खुरेत योजना से पानी देने की योजना बनाई थी, लेकिन खुरेत क्षेत्र के लोगों के विरोध के कारण यह योजना लागू नहीं हो सकी। अब जल संस्थान ने नया प्लान तैयार किया है, जिससे सड़क से नीचे के हिस्से को सीधे सुरकंडा पंपिंग योजना से जोड़ा जाएगा। इससे जल्द ही ग्रामीणों की पानी की परेशानी दूर होने की उम्मीद है।



पेयजल योजना से वंचित आराकोट गांव को पहले खुरेत योजना से जोड़ने की प्लानिंग थी। लेकिन उस क्षेत्र के ग्रामीणों की आपत्ति के कारण योजना सफल नहीं हो पाई। अब गांव को सुरकंडा पंपिग पेयजल योजना से जोड़ने की तैयारी कर दी गई है। इस पर कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। - प्रशांत भारद्वाज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed