{"_id":"663f502683afa93a41089d5a","slug":"high-court-or-its-bench-should-be-established-in-tehri-mla-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-106723-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी में स्थापित हो हाईकोर्ट या उसकी बेंच : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी में स्थापित हो हाईकोर्ट या उसकी बेंच : विधायक
विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने नैनीताल से हाईकोर्ट को शिफ्ट करने और आईडीपीएल ऋषिकेश में एक बेंच खोलने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित के लिए महत्वपूर्ण बताया। कहा कि हाईकोर्ट की मंशा के अनुरूप इसे शिफ्ट करने अथवा नई बेंच खोलने के लिए भी टिहरी में उपयुक्त स्थान है। नरेंद्रनगर से नई टिहरी के बीच में उपयुक्त स्थान पर हाईकोर्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए वह भी जमीन को देने की पैरवी करने को तैयार हैं।
पत्रकार वार्ता में विधायक उपाध्याय ने कहा कि हाईकोर्ट ने हल्द्वानी में कोर्ट स्थापित करने के प्रकरण को खारिज दिया है। अब नए स्थान खोजने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। ओणी, नरेंद्रनगर, गजा, नकोट जैसे स्थानों पर हाईकोर्ट की स्थापना व बेंच बनाई जा सकती है। देश के कई ऐसे राज्य हैं, जिनकी दूसरे स्थानों पर भी बेंच है।
कहा कि वर्तमान में हाईकोर्ट के आदेश को राजनीतिक दृष्टिकोण की बजाए, भविष्य की संभावना और नैनीताल के पर्यटन को देखते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए। कहा कि राज्य निर्माण में टिहरी के बेटे इंद्रमणि बडोनी का सबसे बड़ा योगदान था। ऐसे में इस जिले में या आसपास हाईकोर्ट बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कहा कि वे जल्द ही शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल समेत सभी विधायकों से लेकर सीएम से भी इस संबंध में मुलाकात करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बरवाण, धनीराम नौटियाल, सुरेश तोपवाल आदि मौजूद थे।