{"_id":"6134fa528ebc3e5f9926d187","slug":"hadisera-bagodi-road-got-green-signal-new-tehri-news-drn3895207181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाडीसेरा-बगोडी सड़क को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाडीसेरा-बगोडी सड़क को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से निर्माणाधीन जाजल-शिवपुरी मोटर मार्ग अवशेष तीन किमी निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। हाडीसेरा से बगोडी के बीच तीन किमी सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ था। शिवपुरी की तरफ से 10 किमी और जाजल साइड से 6 किमी मोटर मार्ग का निर्माण पहले हो चुका था। अवशेष सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा का लाभ मिलेगा।
नरेंद्रनगर ब्लॉक के दोगी पट्टी क्षेत्र में निवासरत लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 2006-7 में जाजल-शिवपुरी सड़क की स्वीकृति मिली थी। 23 किमी लंबे मोटर मार्ग पर अधिकांश कार्य हो चुका है, लेकिन हाडीसेरा से बगोडी के बीच लगभग तीन किमी हिस्से में कार्य नहीं हो पाया था। शिवपुरी और जाजल दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही आधे रास्ते तक ही हो पाती है। क्षेत्र के लोग स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल पर सड़क निर्माण पूरा करने के लिए बराबर दबाव बनाए हुए थे। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने जाजल-शिवपुरी मोटर मार्ग के शेष तीन किमी निर्माण पूरा करने के लिए 87 लाख 38 हजार की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। 26 अगस्त को प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु की ओर इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।