फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Guldar wise son saved the mother's life at the poles

बेटे ने गुलदार पर डंडे से वार कर बचाई मां की जान

Mon, 11 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Mon, 11 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Guldar wise son saved the mother's life at the poles
गुलदार - फोटो : amarujala

जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पाचरी में रविवार रात को घर के छज्जे में सो रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर उसके बेटे ने गुलदार पर डंडे से वार कर दिया, जिससे गुलदार भाग गया। सोमवार को नंदगांव पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पाचरी गांव के नारगढ़ नामे तोम में विमला देवी (42) पत्नी टीकाराम अपने बच्चों प्रिंयका (18), पंकज (16), रेखा (14) और हिमांशु (13) के साथ घर के छज्जे में सो रही थी। रविवार रात करीब एक बजे गुलदार ने विमला देवी पर हमला कर दिया। मां के चीख पुकार मचाने पर बच्चे जाग गए।
विज्ञापन


मां की जान खतरे में देखते हुए पंकज ने गुलदार पर पास में रखे डंडे से वार कर दिया, जिससे गुलदार भाग गया। हमले में विमला देवी के दाएं पैर में खरोंच आई है। सोमवार को ग्रामीणों ने महिला को नंदगांव पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंज अधिकारी शरत सिंह नेगी ने कहा कि गांव में गश्त तेज करने के बाद पिंजरा लगाया जाएगा। महिला को इलाज के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed