फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri News Guldar Attack Woman uttarakhand news in hindi

Tehri News: घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला, गुलदार के हमले से बाल-बाल बची, दहशत में लोग

Thu, 01 Dec 2022 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 04:41 PM IST
सार

बीती शाम को गुलदार मयकोट के समीप राजगांव में आ धमका। प्रधान वीरपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम 7:30 बजे के लगभग काजोल (25) आंगन में बर्तन धो रही थी। गुलदार महिला पर झपटने वाला था कि महिला ने शोर मचा दिया और गुलदार भाग निकला।

विज्ञापन
Tehri News Guldar Attack Woman uttarakhand news in hindi
गुलदार - फोटो : demo

विस्तार

भिलंगना ब्लॉक के मयकोट गांव में रविवार शाम एक बच्चे को मारने के बाद गुलदार सोमवार शाम को पड़ोस के राजगांव में भी आ धमका। घर के आंगन में बर्तन धो रही एक महिला गुलदार के हमले से बाल-बाल बची। मयकोट और आसपास के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के लिए दो शूटर तैनात कर दिए हैं। डीएफओ ने मंगलवार को मयकोट गांव पहुंचकर मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। मयकोट के अल्दी तोक निवासी रणवीर चंद के 12 साल के बेटे अर्नव को 27 नवंबर शाम को गुलदार ने मार डाला था।
विज्ञापन


22 नवंबर को भी गुलदार ने बड़ियार गांव निवासी धनवीर लाल को भी मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बीती शाम को गुलदार मयकोट के समीप राजगांव में आ धमका। प्रधान वीरपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि शाम 7:30 बजे के लगभग काजोल (25) आंगन में बर्तन धो रही थी। गुलदार महिला पर झपटने वाला था कि महिला ने शोर मचा दिया और गुलदार भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के लिए शूटर जॉय हुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को मयकोट गांव के आसपास तैनात कर दिया गया है। दोनों शूटर गांव में पहुंच चुके हैं।


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, समूह-ग के तहत 71 विभागों में 445 पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें जरूरी जानकारी

गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। अपराह्न बाद टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ वीके सिंह मयकोट गांव पहुंचे। उन्होंने गुलदार के हमले में मृत अर्नव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। वन कर्मियों को क्षेत्र में रात्रि गश्त लगाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed