{"_id":"6140d2d78ebc3e32763b01f9","slug":"guest-teachers-picket-in-ceo-office-new-tehri-news-drn390395084","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों का सीईओ कार्यालय में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों का सीईओ कार्यालय में धरना
विज्ञापन
नरेंद्रनगर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर धरना देते अतिथि शिक्षक।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट में पास प्रस्तावों का शासनादेश जारी करने सहित दो सूत्री मांग को लेकर माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक दूसरे दिन भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठे रहे। उन्होंने सरकार से गृह जनपदों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने और अतिथि शिक्षकों का ट्रांसफर होने के बाद भी पद रिक्त न माने जाने की मांग की।
उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी, पूर्व शिक्षक नेता वाचस्पति रयाल, अधिवक्ता सोबन सिंह नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। कहा कि देश का भविष्य बनाने वाले अतिथि शिक्षकों की समस्या का सरकार को शीघ्र समाधान करना चाहिए। धरने पर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश आर्य, सविता लखेड़ा, विकास उनियाल, नवीन सुयाल, विवेक कोठियाल, दर्शन नौटियाल, नरेश रतूड़ी, महावीर सिंह चौहान, अभिषेक भट्ट, बलवीर, सचिन, उत्तम और सुभाष आदि बैठे रहे।
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
पोखरी/गोपेश्वर। दो सूत्री मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष मंगली राम रुड़ियाल ने कहा कि शीघ्र मांगों का शासनादेश जारी नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद, संरक्षक बीएस नेगी, भगत लसियाल, प्रीती, अभिलाषा, आरती, ज्योति कपरवाण, सरिता नेगी, विनोद कुमार, कविता नेगी, हयात सिंह, देवेंद्र कंडेरी, प्रभात रावत आदि मौजूद थे। वहीं पोखरी में भी अतिथि शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश लाल, कोषाध्यक्ष विमल सती, मनवन नेगी, मंजू नेगी, सहसचिव बीना नौटियाल, शैलाचंद्र उप्रेती, कपिलदेव पंवार और दुर्गेश नौटियाल आदि उपस्थित थे। संवाद