{"_id":"6a64b40990eb79f49b0262a7","slug":"government-primary-school-negyanas-building-has-become-dilapidated-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120311-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेग्याणा का भवन हुआ जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: राजकीय प्राथमिक विद्यालय नेग्याणा का भवन हुआ जर्जर
Sat, 25 Jul 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
बरसात में अभिभावकों को सता रही है बच्चों की चिंता
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के नेग्याणा गांव का राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से जर्जर है। छात्र जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय भवन जर्जर होने से अभिभावकों को भी बच्चों की चिंता सताने में लगी है।
नैनबाग तहसील के नेग्याणा गांव के प्राथमिक विद्यालय भवन की छत और दीवारें खस्ताहाल स्थिति में है। अभिभावक और ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी लंबे समय से विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन बजट के अभाव में विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हो पाया। ग्राम प्रधान नेगी ने बताया कि नेग्याणा विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1998-99 में हुआ था। विद्यालय भवन बने 26 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। बजट के अभाव में विद्यालय भवन की मरम्मत का कार्य भी नहीं हो पाया।
बताया विद्यालय में वर्तमान में गांव के 11 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बताया विद्यालय भवन की स्थिति इतनी जर्जर है कि विद्यालय की छत और दीवारों से प्लास्ट गिर रहा है। दीवारों पर दरारें पड़ चुकी है, खिड़की, रोशनदान और दरवाजे टूट चुके हैं। अभिभावक और ग्राम प्रधान लंबे समय से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं जा रही है।
विज्ञापन
नेग्याणा विद्यालय भवन की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारी को भी अवगत करवा दिया गया है। जांच के बाद ही विद्यालय भवन मरम्मत अथवा पुर्ननिर्माण किया जाने के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
सुनील कार्की, खंड शिक्षा अधिकारी जौनपुर।