फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Give compensation to farmers soon after survey: Upadhyay

सर्वे कर किसानों को जल्द दें मुआवजा : उपाध्याय

Sat, 16 Apr 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Give compensation to farmers soon after survey: Upadhyay
चंबा के चोपडिय़ाल गांव में ओलावृष्टि और आंधी तूफान से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेते विधायक कि - फोटो : NEW TEHRI
विधायक किशोर उपाध्याय ने चंबा-मसूरी फल पट्टी में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से खेती को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने उद्यान और राजस्व विभाग से सर्वे कर फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट जल्द शासन को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस मामले में डीएम से वार्ता कर जल्द सर्वे कराने को टीम क्षेत्र में भेजने को कहेंगे।
विज्ञापन

चोपड़ियाल गांव पहुंचने पर किसानों ने विधायक उपाध्याय को बताया कि बीते 13 अप्रैल को क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई, जिससे मटर, गोभी, सेब, कीवी, आलू, प्याज और टमाटर की फसल बर्बाद हो गईं। पौधों पर लगे फूल ओलावृष्टि से झड़ गए हैं। विधायक ने जिला उद्यान अधिकारी को किसानों को शासन की ओर से दी जानी वाली आर्थिक सहायता जल्द देने को कहा। कहा कि जिन किसानों का फसल बीमा भी नहीं है, उन्हें भी मुआवजा दिया जाए। प्रगतिशील किसान खुशीराम डबराल, रामकृष्ण डबराल, राजेश्वरी देवी, विनोद डबराल ने बताया कि ओलावृष्टि से सब्जी और फलदार पौधों के अलावा गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इस मौके पर किसान नेता वीरेंद्र सिंह नेगी, सुधीर बहुगुणा, राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed