फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Girl students enumerated the benefits of coarse grains

Tehri News: छात्राओं ने गिनाए मोटा अनाज के फायदे

Wed, 28 Dec 2022 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Girl students enumerated the benefits of coarse grains
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के चतुर्थ वर्ष की कृषि स्नातक छात्राओं ने राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव सकलाना का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों को प्राकृतिक और मोटा अनाज के सेवन से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इंटर कॉलेज पुजार गांव पहुंची वानिकी महाविद्यालय की छात्रा युक्ति, प्राची, प्रज्ञा, सांभवी, अंजलि सिंह, शताक्षी, मनीबा ने बताया कि प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए सरकार इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स 2023 मना रही है। शिक्षक सुधीर शर्मा, प्रेम दत्त पारंपरिक खेती के फायदे गिनाए। कहा कि मोटा अनाज सेहत के लिए लाभकारी होने के साथ ही किसानों को भी इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। किसान मुरारी लाल, बच्चन दत्त, विमला देवी आदि ने अपने अनुभव साझा किए। छात्राओं ने कृषि पर आधारित नाटिका का भी शानदार मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed