फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   GIC Radhadhar first in drama and group dance in junior category

Tehri News: कनिष्ठ वर्ग में नाटक व समूह नृत्य में जीआईसी राधूधार प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
GIC Radhadhar first in drama and group dance in junior category
नई टिहरी/चंबा/कंडीसौड़/लंबगांव। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लाक के जीआईसी बड़कोट में आयोजित प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में नाटक व समूह नृत्य में जीआईसी राधूधार प्रथम, बड़कोट द्वितीय, टिपरी तृतीय रहे। समूहगान में लामरीधार प्रथम, वाद-विवाद और आशुभाषण में मदननेगी प्रथम,टिपरी और कफलोग द्वितीय रहे। श्लोकोच्चारण में गेंवली प्रथम, चंद्रेश्वरसैण द्वितीय, मदननेगी तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग के समूहगान में भरेटीधार प्रथम, बड़कोट द्वितीय, जाखणीधार तृतीय रहे। समूह नृत्य में बड़कोट प्रथम, भरेटीधार द्वितीय, कपरियाणी सैण तृतीय रहे। वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण में राूधधार प्रथम, टिपरी द्वितीय, भरेटीधार व अंजनीसैण तृतीय रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर संयोजक डा. मंत्री प्रसाद सेमवाल, यशपाल राणा, कुशाल सिंह बगियाल,रविंद्र दत्त लसियाल, प्रवेशचंद्र जोशी, रामभरोसा भ्रदी आदि मौजूद थे। उधर राजकीय संस्कृत महाविद्यालय चंबा में हुई प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नृत्य में ओबरी प्रथम,एनटीआईएस पैन्यूला द्वितीय, संस्कृत नाटक में रानीचौरी प्रथम, छापरधार द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहगान में एनटीआईएस पैन्यूला प्रथम, छापरधार द्वितीय, आशुभाषण में जीआईसी ठांगधार प्रथम, पांगरखाल द्वितीय रहा। श्लोकोच्चारण में पांगरखाल प्रथम, बागी मठियाण गांव द्वितीय रहा। वरिष्ठ वर्ग वाद-विवाद में श्रीदेव सुमन इंटर कालेज चंबा की प्रियांशी भंडारी और दिव्यांशी थपलियाल प्रथम, प्रताप इंटर कालेज बौराड़ी द्वितीय, गजा तृतीय रहा। संस्कृत समूह नृत्य में नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम प्रथम, श्रीदेव सुमन चंबा द्वितीय, समूहगान में सेंट एंथोनी प्रथम, ढुंगीधार द्वितीय,नरेंद्र महिला विद्यालय बीपुरम तृतीय रहा। इस मौके पर जिला संयोजक शैलेंद्रदत्त डोभाल, इंद्रमोहन डोभाल, प्रधानाचार्य रामेश्वर सकलानी, इंद्रपाल परमार आदि मौजूद थे। कंडीसौैड़ में हुई प्रतियोगिता के संस्कृत नाटक में वद्या मंदिर छाम प्रथम, नागराजाधार नगुण द्वितीय, घोन तृतीय रहा। समूह नृत्य में विद्या मंदिर छाम प्रथम, घोन द्वितीय, नागराजाधार तृतीय रहा। श्लोकोच्चारण में विद्या मंदिर छाम प्रथम, नागराजाधार नगुण द्वितीय, मैंडखाल तृतीय रहा। समूह गान में मैंडखाल प्रथम, विद्या मंदिर छाम द्वितीय, जीआईसी छाम तृतीय रहा। आशुभाषण में बंगियाल प्रथम, मैंडखाल द्वितीय, नागराजाधार नगुण तृतीय, वाद-विवाद में नागराजाधार नगुण प्रथम, छाम द्वितीय, बंगियाल तृतीय रहा।

इस मौके पर प्रधानाचार्य बंकीम चंद भट्ट, नरेश नौटियाल, लक्ष्मी देवी, बुद्धी सिंह राणा, रामसिंह बुढ़ाण, जयेंद्र पडियार, पिंकी देवी आदि मौजूद थे।
उधर लंबगांव महाविद्यालय में संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता के संस्कृत नाटक मे जीआईसी रौणद रमोली प्रथम,जीजीआईसी लंबगांव द्वितीय, कोटालगांव तृतीय रहा। समूह गान में रौणद रमोली प्रथम, जीजीआईसी लंबगांव द्वितीय, देवधार तृतीय रहा। समूह नृत्य में सिलवागांव प्रथम, कोटालगांव द्वितीय, रौणद रमोली तृतीय रहा। संस्कृत वाद-विवाद में अमृता और अमीषा प्रथम, स्नेहा व अंकिता द्वितीय, हैप्पी राणा व विष्णु जोशी तृतीय रहे। आशुभाषण में राखी प्रथम, अमीषा भट्ट द्वितीय, वैष्णवी तृतीय रही। श्लोकोच्चारण में देवताधार प्रथम, सिलवालगांव द्वितीय और रौणद रमोली तृतीय रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. भान सिंह नेगी, प्राचार्य डा. एसके पांडेय, देशबंधु भट्ट, प्रदीप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed