फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   GIC Mandar and Raudhar will be made new examination centers

जीआईसी मंदार और रौड़धार बनाए जाएंगे नए परीक्षा केंद्र

Thu, 07 Jan 2021 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
GIC Mandar and Raudhar will be made new examination centers
परिषदीय परीक्षा समिति की बैठक में वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए पहले से चिह्नित 19 संवेदनशील स्कूलों को इस श्रेणी से हटाने का सुझाव दिया गया है। डीएम ने सुझाव पर सीईओ से संबंधित स्कूलों का फीडबैक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले 22543 छात्रों के लिए 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीईओ एसपी सेमवाल ने बताया कि परिषदीय परीक्षा के लिए कुल 151 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 150 मिश्रित हाईस्कूल- इंटर और एक एकल परीक्षा केंद्र हैं। बैठक में समिति ने दो नए परीक्षा केंद्र जीआईसी मंदार जाखणीधार और जय किसान इंटर कालेज रौड़धार देवप्रयाग को परीक्षा केंद्र बनाने की सहमति दी है। जिले में 347 कालेजों में से 129 हाईस्कूल और 218 इंटर कालेज शामिल हैं। सीईओ ने जिले के 15 संवेदनशील और चार अतिसंवेदनशील कालेजों को इस श्रेणी से हटाने का सुझाव दिया। सीईओ ने बताया कि परीक्षा में कुल 22543 छात्र शामिल होंगे। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, डीईओ बेसिक एसएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चमोली जिले में इस बार बनाए जाएंगे 112 परीक्षा केंद्र
गोपेश्वर। उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा वर्ष 2021 के लिए चमोली जिले में 112 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। डीएम स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में आयोजित परिषदीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बार शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कालेज चैपड़ों (थराली), राइंका पज्याणाखाल (गैरसैंण) तथा राइंका वाण (देवाल) को नया परिषदीय परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि राइंका मोख और बांसबाड़ा को मिलाकर राइंका मोख और राइंका जोलाकोट को शहीद भवानी दत्त स्मारक इंटर कालेज चैपड़ों परीक्षा केंद्र में समायोजित गया है। सीईओ एलएम चमोला ने बताया कि रीक्षा में 13698 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल में 7675 व इंटर में 6023 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 26 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जबकि जिले में कोई भी परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील श्रेणी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही जानकारी न देने पर बीईओ को फटकार
बैठक के दौरान विद्यालयों में सुविधाओं की सही जानकारी न देने पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने फरवरी से पूर्व सभी बीईओ को अपने क्षेत्रांतर्गत प्रत्येक विद्यालय का स्वयं निरीक्षण करने और वहां बिजली, पानी, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed