फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gaura Shakti app is essential for women's safety

Tehri News: गौरा शक्ति एप महिला सुरक्षा के लिए जरूरी

Mon, 12 Dec 2022 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gaura Shakti app is essential for women's safety
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग और पावकी देवी में पुलिस ने गोष्ठी आयोजित कर एक कदम महिला सुरक्षा की ओर अभियान की जानकारी दी। कहा कि सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए गौरा शक्ति एप शुरू किया है जिसकी जानकारी होने से महिलाओं को सुरक्षा मिल सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को महाविद्यालय नैनबाग में आयोजित गोष्ठी को प्राचार्य डा. सुमिता श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में लैंगिक भेदभाव करना उचित नहीं है। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर रही है लेकिन समाज में अभी भी महिला हिंसा का दौर जारी है। नैनबाग चौकी प्रभारी सुभाष कुमार ने छात्र-छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी और इसके उपयोग के बारे में बताया। इस मौके पर डा. ब्रीश कुमार, डॉ. दिनेश चंद्र, परमानंद चौहान, संदीप कुमार, रोशन सिंह रावत, चतर सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में शिवपुरी चौकी के उप निरीक्षक प्रदीप रावत ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, उत्तराखंड पुलिस की तत्काल सेवा के लिए गौरा शक्ति एप की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डा. छाया चतुर्वेदी, रविंद्र राणा, कौशल राठौर, अजय राज सिंह, प्रो. नीलू कुमारी, डा. तनु आर बाली, डा. गुंजन जैन, मुकेश रावत, निखिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed