फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Garhwal will give a platform to the talents of the village

गांव की प्रतिभाओं को मंच देगा गढ़वाल कुमाऊं वॉरियर्स : सामंत

Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Garhwal will give a platform to the talents of the village
नई टिहरी में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते गायक बीके सामंत। - फोटो : NEW TEHRI
उत्तराखंड की खेल, कला और साहित्य के क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए गढ़वाल कुमाऊं वॉरियर्स आगे बढ़कर काम करेगा। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक जिले से एक-एक लाख लोगों को जोड़कर उन्हें शिक्षा, रोजगार के प्रति जागरूक करना है। जल्द ही संगठन आईपीएल, आईसीएल सहित कई लीग मैच में उत्तराखंड की टीम बनाकर उतारेगा। प्रतिभाओं को निखारने के लिए महेंद्र सिंह धोनी का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के संस्थापक सदस्य व प्रख्यात कुमाऊंनी लोकगायक बीके सामंत ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पांच-पांच गांवों का चयन कर वहां खेल, सांस्कृतिक, कला की गतिविधियां शुरू कराई जाएंगी। उनके संगठन में प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा, हॉकी खिलाड़ी रहे मीर रंजन नेगी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, गीतकार प्रसून जोशी, एलारा कैपिटल के सीईओ राज भट्ट, कर्नल अजय कोठियाल, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, आरजे काव्य, मशरूम गर्ल दिव्या रावत आदि हस्तियां जुड़ी हैं। जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी को भी इसके लिए प्रेरित कर उन्हें उत्तराखंड की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सहयोग लिया जाएगा। इस संबंध में उनसे बात की जाएगी। बताया कि इस साल दीपावली के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन दौड़ की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। सरकार सहित सभी लोगों का इसमें सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर लेखक नवल खाली भी मौजूद थे।
विज्ञापन

दूरस्थ गांव का चयन कर बनाएंगे विकास का मॉडल
उत्तरकाशी। गढ़वाल कुमाऊं वॉरियर्स अभियान के ब्रांड एंबेसडर ‘थलकी बाजारा’ फेम बीके सावंत ने बताया कि पहाड़ के गांवों के लिए कुछ करने के उद्देश्य से गढ़वाल कुमाऊं वॉरियर्स अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गढ़वाल और कुमाऊं के प्रत्येक पहाड़ी जिले से एक-एक दूरस्थ गांव चयनित कर उसे विकास के मॉडल के तौर पर विकसित किया जाएगा। जल्द ही इसके लिए अभियान से जुड़ी टीमें गांवों तक पहुंचकर जरूरी जानकारियां जुटाएंगी और अभियान को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed