{"_id":"57360f5e4f1c1be372919b11","slug":"garhwal-university-employee-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के कर्मचारियों में बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के कर्मचारियों में बढ़ा विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 13 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि में कर्मचारियों के ढांचा पुनर्गठन को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद से खिन्न शिक्षणेत्तर कर्मचारी यूनियन के दो पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने की बात कही है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा यूनियन के अध्यक्ष के बजाय कुलसचिव को दिया है।
विज्ञापन
विवि के शिक्षणेत्तर कर्मचारी ढांचा पुनर्गठन को लेकर दो गुटों में बटे हैं। शुक्रवार को शिक्षणेत्तर कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष पुष्कर चौहान व कोषाध्यक्ष मस्तान सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही। उनका कहना है कि कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद से वे काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
यूनियन कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। हालांकि दोनों ने अपना इस्तीफा कुलसचिव को सौंपा है। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारियों का इस्तीफा उन्हें संबोधित करते हुए देना तर्क संगत नहीं है। वहीं यूनियन के अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी ने कहा कि यूनियन एक साथ है। किसी भी पदाधिकारी ने इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन