{"_id":"66fbf2f7e17af9d53b0b6e4b","slug":"garhwal-rifles-won-the-title-of-volleyball-competition-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109039-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गढ़वाल राइफल्स के नाम रहा वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गढ़वाल राइफल्स के नाम रहा वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब
Tue, 01 Oct 2024 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
टिहरी के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत जाग
टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में फ्लाई हाई वॉलीबाल लीग का समापन
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भागीरथीपुरम में आयोजित फ्लाई हाई वॉलीबाल लीग का समापन हो गया। टूर्नामेंट में विभिन्न ट्रेडों की कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फ्लाई हाई वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब गढ़वाल राइफल्स के नाम रहा। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित इंटर ट्रेड वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सोमवार शाम को आयोजित फाइनल मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स ने हार्ड हिटर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से हराया। खेल प्रभारी अतुलेश डबराल ने बताया कि पहले सेट में 25-21 और दूसरे सेट में 25-19 के साथ गढ़वाल राइफल ने शानदार शुरूआत की, लेकिन तीसरे सेट में 25-19 और चौथे सेट में 25-12 के साथ हार्ड हिटर ने शानदार वापसी की।
निर्णायक सेट में गढ़वाल राइफल्स ने 21-12 से मैच और खिताब अपने नाम किया। संस्थान के निदेशक प्रो. शरद प्रधान ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए खेल जरूरी है। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहकर नियमित रूप से खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने की अपील की। इस मौके पर छात्र समन्वयक प्रियांशु पांडेय आदि मौजूद रहे।