{"_id":"093151b5c846573a31b1bca80f8ba05b","slug":"freedom-fighter-jagat-singh-in-no-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह नेगी नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह नेगी नहीं रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 31 Jul 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद हिंद फौज के सिपाही जगत सिंह नेगी नहीं रहे। चंबा ब्लॉक के नैल गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी 97 वर्षीय नेगी ने बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूर्णानंद घाट ऋषिकेश में किया गया।
विज्ञापन
आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ओर से गठित आजाद हिंद फौज में रहकर उन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान दिया था।
नेगी का जन्म 1918 में नैल गांव में हुआ था। 17 वर्ष की आयु में 1934 में आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गए थे। उनके बेटे राजेंद्र नेगी ने बताया कि आजाद हिंद फौज में रहते हुए वे 8 वर्षों तक जापान जेल में बंद रहे।
विज्ञापन
नेगी की पत्नी पूर्णा देवी का निधन 12 साल पूर्व हो गया था। वे अपने पीछे पुत्र राजेंद्र का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय बहुगुणा, नैल की प्रधान मालती देवी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन