फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   four month passed but result not declared

चार माह बाद भी घोषित नहीं हुआ परीक्षा परिणाम

Sat, 14 Nov 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Nov 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम ने श्रीदेव सुमन विवि की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। परीक्षा संपन्न होने के चार माह बीत जाने के बाद भी विवि प्रशासन स्नातकोत्तर कक्षाओं के अधिकांश विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया।

विज्ञापन


सैकड़ों छात्र-छात्राओं को विवि प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विवि प्रशासन दिसंबर द्वितीय सप्ताह से बैक पेपर परीक्षा शुरू करने की घोषणा कर चुका है। जब अभी मुख्य परीक्षा परिणाम ही घोषित नहीं हो पाया तो छात्र-छात्राए अंक सुधार परीक्षा के लिए कैसे आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन


लेट लतीफी से परीक्षा परिणाम घोषित करना श्रीदेव सुमन विवि के सैकड़ों अभ्यर्थियों पर भारी पड़ रहा है। जून माह में विवि की परीक्षाएं संपन्न हो गई थी। लेकिन विवि प्रशासन अभी तक  एमए संस्कृत, हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम घोषित न होने से छात्र-छात्राए प्रतियोगि परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे है। स्नातक की जिन कक्षाओं के परिणाम घोषित भी हुए है उनकी अंक तालिका भी गड़बडिय़ों से अटी पड़ी हुई है। रीना थपलियाल ने बताया कि उन्होंने तलवाड़ी महाविद्यालय से बीए फाइनल की परीक्षा दी थी। लेकिन अंक तालिका में उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed