फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Forced to make repeated rounds to Rail Vikas Nigam for building compensation.

Tehri News: भवन क्षतिपूर्ति के लिए रेल विकास निगम के चक्कर काटने को मजबूर

Mon, 05 Oct 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 05 Oct 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Forced to make repeated rounds to Rail Vikas Nigam for building compensation.
नई टिहरी। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से प्रभावित ग्राम लोयल, लोडसी, बिलोगी और चमेली के ग्रामीणों को एक साल से भवन क्षतिपूर्ति का भुगतान नहीं मिल पाया है। जिला प्रशासन ने गांव में हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को 10.02 करोड़ का भुगतान करने के निर्देश दिए थे लेकिन रेलवे विकास निगम सालभर बाद भी प्रभावितों को भुगतान नहीं दे पाया है। कंपनी के रवैए से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर ब्लॉक में ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए लंबे समय से सुरंग खोदाई का कार्य चल रहा है। सुरंग की खोदाई के दौरान नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम लोयल में ढौव, काटल और कुड़िया, ग्राम लोडसी, बिलोगी, चमेली (गुलर) आदि गांव के मकानों में दरारें आ गई थी। जिससे ग्रामीणों का उन घरों में रहना मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन

मकानों में दरारें पड़ने से बढ़े खतरे को देखते हुए लोनिवि, राजस्व विभाग, रेलवे विभाग, भूवैज्ञानिक और रेलवे के भूवैज्ञानिकों ने भी संयुक्त रूप से प्रभावित गांवों का सर्वे किया था। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने दिसंबर 2025 में आरवीएनएल को प्रभावित भवन स्वामियों की संख्या के आधार पर ग्राम लोयल के 28 परिवारों को 2.98 करोड़, लोडसी के 54 परिवारों का 6.31 करोड़ और चमेली के पांच परिवारों को 72.15 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति भुगतान करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक किसी को भी पैसा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वह आरवीएनएल कार्यालय के चक्कर काटते हुए थक चुके हैं। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र भुगतान कराने की गुहार लगाई है। डीएम नितिका खंडेलवाल ने आरवीएनएल को प्रभावितों को शीघ्र भुगतान कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र, अमित कुमार, वासुदेव, चंद्रमोहन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed