{"_id":"68ea515a279eef852206801f","slug":"folk-singer-bina-bora-honoured-with-nari-shakti-samman-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-115117-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लोक गायिका बीना बोरा को नारी शक्ति सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लोक गायिका बीना बोरा को नारी शक्ति सम्मान
Sat, 11 Oct 2025 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 11 Oct 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। सोसाइटी ऑफ मिशन 4 जी प्लस (गौ, गंगा, गांव और गायत्री) की ओर से आयोजित महिला सम्मान समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने नई टिहरी निवासी लेखिका व लोक गायिका बीना बोरा को समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए देवभूमि सशक्त नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।
पीजी कॉलेज नई टिहरी में कार्यरत बीना बोरा लंबे समय से लोक गायन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। उनके कई गीत यू-ट्यूब पर खूब चर्चित हुए हैं। वह गायन के साथ लेखन का कार्य भी करती है। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से गरीब और कमजोर लोगों की मदद भी करती है। उन्हें पूर्व में यंग उत्तराखंड, बेस्ट फीमेल सिंगर जैसे कई महत्वपूर्ण अवार्ड भी मिल चुके हैं।
अब देहरादून में उन्हें महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, सोसाइटी ऑफ मिशन 4जी प्लस के संस्थापक सुभाष चंद्र भट्ट, महामंत्री मिथिलेश सेमवाल, सीएम धामी की पत्नी गीता धामी और डॉ. राकेश डंगवाल की उपस्थिति में बीना बोरा के देवभूमि सशक्त नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। संवाद