फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Flag march for fair and fear-free elections

निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए किया फ्लैग मार्च

Tue, 08 Feb 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Flag march for fair and fear-free elections
नई टिहरी के बौराड़ी में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान। - फोटो : NEW TEHRI
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर टिहरी पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहश चंद्र बिंजोला के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने नई टिहरी, मोलधार, 5ए, बौराड़ी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। एएसपी सिंह ने बताया कि चुनाव को संपादित कराने में पुलिस की सबसे अहम भूमिका रहती है। मतदाताओं में सुरक्षा की भावना होनी चाहिए। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स जवानों पर जनता को भरोसा रहता है। इस मौके पर नई टिहरी कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, एसएसआई योगेश चंद्र खुमरियाल, एसआई कुलदीप शाह, कांस्टेबल सूरत राम सहित आईटीबीपी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed