{"_id":"65b6517f4b181c92ca055327","slug":"five-people-will-take-out-rally-regarding-land-law-and-original-residence-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-104765-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: भू-कानून और मूल निवास को लेकर पांच को निकालेंगे रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: भू-कानून और मूल निवास को लेकर पांच को निकालेंगे रैली
विज्ञापन
नई टिहरी में मूल निवास और भू-कानून को लेकर बैठक करते विभिन्न संगठनों के लोग। संवाद।
बौराड़ी में हुई विभिन्न जन संगठनों की बैठक
नई टिहरी। टिहरी के विभिन्न जन संगठनों की बैठक में प्रदेश में मूल निवास की अनिवार्यता लागू करने सहित उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याएं हल करने की मांग उठाई गई। कहा कि पांच फरवरी को जिला मुख्यालय पर मूल निवास और भू-कानून को लेकर रैली निकाली जाएगी।
बौराड़ी में राज्य आंदोलनकारी शशिभूषण भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में नागरिक मंच, व्यापार मंडल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने चिंता जताई कि मूल निवास की बाध्यता खत्म होने के कारण प्रदेश के हक-हकूकों, नौकरियों पर बाहरी लोग डाका डाल रहे हैं। समिति के बैनरतले नई टिहरी में पांच फरवरी को रैली निकालकर शासन-प्रशासन को चेताया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के नाम पर यहां के जमीनों को भू-माफिया औन-पौने दामों पर खरीद रहे हैं।
स्थायी निवास के जरिए बाहरी लोगों को पनपाने का मौका दिया जा रहा है। बैठक में नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, देवेंद्र नौडियाल, महीपाल नेगी, सीताराम भट्ट, जयेंद्र पंवार, विक्रम बिष्ट, कुलदीप पंवार, ज्योति प्रसाद भट्ट, विक्रम कठैत, मुशर्रफ अली, आनंद तोपवाल, राकेश राणा, पर्वत कुमाईं, आदित्य नेगी, युवराज शाह, ऋषि बुटोला आदि मौजूद थे।