फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five more Corona positives found in Tehri

टिहरी में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 09 Jul 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Five more Corona positives found in Tehri
टिहरी जिले में बृहस्पतिवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसमें चार लोग विदेश और एक व्यक्ति दिल्ली से जिले में लौटा है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 427 पहुंच गई है, जिनमें 419 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि दो लोगों की मौत भी हुई है। अब कोरोना संक्रमित के छह एक्टिव केस रह गए हैं। जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को देवप्रयाग विकासखंड के ग्राम डोबरी- बछेलीखाल को कंटेनमेंट से मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें चार लोग अरब देश कुवैत और एक व्यक्ति दिल्ली से जिले में लौटा है। कुवैत से लौटे लोग मुनिकीरेती में संस्थागत क्वारंटीन में हैं, जबकि दिल्ली से लौटा व्यक्ति होम क्वारंटीन था। पॉजिटिव मिले लोगों में दो-दो व्यक्ति भिलंगना, जाखणीधार ब्लॉक और एक चंबा ब्लॉक का है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक जिले के 4432 लोगों के सैंपल ले चुकी है, जिनमें से 3480 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 236 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 1286 लोग संस्थागत और 1805 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम डोबरी-बछेलीखाल को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। 28 दिन की अवधि में डोबरी-बछेलीखाल मेें कोई भी संक्रमण का मामला नहीं मिला है। अब जिले में सिर्फ देवप्रयाग ब्लॉक का डांडा गांव कंटेनमेंट जोन रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आई महिला निकली संक्रमित, पांच परिजन आइसोलेट
कोटद्वार। दिल्ली से रतनपुर कोटद्वार पहुंची महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने महिला के सीधे संपर्क में आए पांच परिजनों को आइसोलेट कर दिया है। सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी ने बताया कि 28 जून को दिल्ली से अपने परिवार के साथ प्राइवेट वाहन से 35 वर्षीय महिला कोटद्वार के रतनपुर में आकर होम क्वारंटीन पर थी। बुखार की शिकायत होने पर उसकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उसका बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए एहतियात के रूप मेें महिला के पांच परिजनों को बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। कोरोना जांच के लिए उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
लैंसडौन क्षेत्र की दो महिलाएं संक्रमित
लैंसडौन। तहसील लैंसडौन के अंतर्गत दिल्ली से लौटी दो महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किया है। महिलाओं के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल के चिकित्सक डा. पुंकेश कुमार ने बताया कि 20 जून को निजी वाहन से दोनों महिलाएं अपने परिवार के साथ दिल्ली से अपने गांव लौटी थी। दोनों अपने अपने गांव की स्कूल में होम क्वारंटीन कर दिया गया था। होम क्वारंटीन के दौरान दोनों महिलाओं के सैंपल लिए गए थे। अब दोनों ही संक्रमित मिली है।
कोविड-19 आईसीयू में महिला की मौत, सैंपल जांच को भेजा
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कोविड-19 संदिग्ध आईसीयू वार्ड में भर्ती 55 वर्षीय एक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। महिला का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। महिला के बेटे को भी रिपोर्ट आने तक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में जिले के कोट ब्लॉक से एक महिला को लाया गया। महिला को सांस की दिक्कत थी। रात तक सुधार नहीं होने पर उसे कोविड-19 संदिग्ध आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि महिला जून में दिल्ली से अपने गांव लौटी थी। तबियत खराब होने पर उसका स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया गया। ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लेने के साथ ही उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। महिला की रिपोर्ट अभी आई नही है। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक शव को परिजनों के सुपुर्द नहीं किया जा सकता।

मास्क नहीं पहनने पर 31 का चालान
लैंसडौन। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में मास्क नहीं पहनने वाले 31 लोगों के चालान काटे गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि छावनी नगर में चलाए गए अभियान में सात लोग, गुमखाल जयहरीखाल में 13, सतपुली से 11 लोगों का चालान कर उनसे 3100 रुपये की धनराशि वसूली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed