फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Financial crisis separated four siblings

Tehri News: आर्थिक तंगी ने चार भाई बहनों को किया अलग

Thu, 22 Dec 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Financial crisis separated four siblings
आर्थिक तंगी ने चार भाई-बहनों को अलग कर दिया है। एक पिता ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए चार बच्चों के भरण-पोषण से हाथ खड़े कर दिए तो बाल कल्याण समिति ने दो बच्चों की जिम्मेदारी मां को दे दी। बच्चों के माता-पिता का तलाक हो चुका है। समिति ने कहा कि माता-पिता और बच्चे एक-दूसरे से कभी भी मिल सकते हैं। बच्चों को किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने बताया कि भिलंगना ब्लॉक में आरगढ़ पट्टी के निवासी पति-पत्नी देहरादून में रहते हैं। उनका विवाह 12-13 साल पहले हुआ। इस दौरान उनके चार बच्चे हुए। कुछ समय बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने पर पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। कुछ दिनों बाद बच्चों के पिता पत्नी के मायके गया और बच्चों को अपने साथ ले गया। इस बीच पत्नी ने तलाक ले लिया। इस बीच युवक को भी उसके परिवार ने संपत्ति से बेदखल कर दिया तो उसने न्यायालय में बच्चों की परवरिश में असमर्थता जताई और बच्चों की जिम्मेदारी पत्नी को ही सौंपने की मांग की लेकिन पत्नी ने भी भरण-पोषण में असमर्थता जताई। इस पर परिवार न्यायालय ने मामला बाल कल्याण समिति को भेजा। समिति ने बच्चों के माता-पिता को तलब कर एक बेटा-एक बेटी मां और एक बेटा व एक बेटी पिता को रखने के लिए कहा।
विज्ञापन

समिति में सदस्य एलपी उनियाल, महिपाल सिंह नेगी, रागिनी भट्ट, अमिता रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी बबीता शाह, सीडीपीओ सोहेब, बाल कल्याण अधिकारी विनीता उनियाल और चाइल्ड हेल्प लाइन के जेपी बडोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed