{"_id":"6a16ca484bf4118a54082510","slug":"farmers-fields-are-parched-for-water-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119147-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पानी के लिए तरस रहे हैं काश्तकारों के खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पानी के लिए तरस रहे हैं काश्तकारों के खेत
Wed, 27 May 2026 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 27 May 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
छह लाख खर्च करने के बाद भी सिंचाई नहर का काम पड़ा है अधूरा
विभाग ने आधी नहर की मरम्मत कर बाकी अधर छोड़ दी
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक में नौचोली गांव की उपजाऊ भूमि कई सालों से बंजर पड़ी है। सिंचाई विभाग ने एक साल पहले आधी नहर पर प्लास्टिक के पाइप डालकर काम की इतिश्री कर दी। विभागीय औपचारिकता के कारण सभी काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। काश्तकार नहर मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नैचोली गांव की सिंचाई नहर पुरानी होने के कारण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। गांव के लोग पिछले चार-पांच साल से नहर की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन लघु सिंचाई विभाग अभी तक पूरी नहर की मरम्मत नहीं कर पाया है। काश्तकारों का कहना है कि लगातार खस्ताहाल नहर की मरम्मत करने की मांग करने पर विभाग ने पिछले साल छह लाख रुपये खर्च कर डेढ़ किमी नहर में से एक किमी से भी कम नहर पर प्लास्टिक के पाइप डालकर पानी सुचारू कराया लेकिन अधिकतर खेती उससे आगे होने के कारण ज्यादा किसानों को फायदा नहीं मिल पा रहा है।
क्षेत्र के दिनेश प्रसाद उनियाल, जेपी पंत और एसडी बिजल्वाण ने बताया कि विभाग ने नहर का आधा किमी से अधिक हिस्सा छोड़ दिया है। जिससे सभी काश्तकार लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने अवशेष नहर की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
नैचोली में नहर को सुचारू करने के लिए जो धनराशि मिली थी उस राशि से वहां पाइप लगाकर सिंचाई के लिए पानी सुचारू कर दिया गया है। नहर के अवशेष हिस्से की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
- त्रियंबुक गैरोला, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग नई टिहरी।