फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Family members honored for not serving alcohol at wedding

Tehri News: शादी में शराब नहीं पिलाने पर परिजन किए सम्मानित

Sun, 13 Oct 2024 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 13 Oct 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Family members honored for not serving alcohol at wedding
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक के दीनगांव में शराब बंदी मुहिम दो शादियों में सफल रही है। गांव में दो सप्ताह पहले सस्ता गल्ला विक्रेता की संदिग्ध मौत के बाद गांव में होने वाली शादी और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब परोसने, बेचने और पीने-पिलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन

फैसले का उल्लंघन करने पर 50 हजार का जुर्माना और इस मुहिम का पालन करने वाले परिवार को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। इससे लोगों की निगाहें 11-12 अक्तूबर को गांव में होने वाली दो शादियों पर टिकी थी। उन परिवारों ने मेेहंदी रस्म में किसी को भी शराब नहीं परोसी तो उन्हें सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

उपली रमोली के दो हजार की आबादी वाले दीनगांव में दो सप्ताह पहले सस्ता गल्ला राशन विक्रेता की संदिग्ध मौत के बाद गांव में शराब बंदी शुरू करने का निर्णय लिया गया था। ग्रामीणों के इस निर्णय के बाद गांव में 11 और 12 अक्तूबर को हुई शादी में कहीं भी शराब नहीं पिलाई गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए बेटे की मेहंदी रस्म में कॉकटेल पार्टी नहीं करने पर दिनेश सिंह और बेटी की शादी के मौके पर शराबबंदी मुहिम में शामिल होने पर विशन दास का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत के फैसले के बाद गांव में हुई पहली शादी पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। उन्होंने कॉकटेल पार्टी नहीं कर पंचायत के फैसले का सम्मान किया है। ग्रामीणों ने इसी तरह सभी लोगों से शराबबंदी की मुहिम में शामिल होने की अपील की है। ग्राम प्रधान नरेंद्र कैंतुरा, युवक मंगल दल के अध्यक्ष यशवीर राणा, महिला मंगल की अध्यक्ष जौमाला देवी, धनपाल कैंतुरा, हेमराज राणा, विशन सिंह कैंतुरा और विजयपाल कैंतुरा ने बेटे अजय और बेटी साधना की मेहंदी में शराब नहीं परोसने पर दिनेश और विशन को सम्मानित किया है। जिला पंचायत सदस्य रेखा असवाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि ग्रामीणों ने यह मुहिम शुरू कर समाज सुधार की दिशा में बेहतर कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed