फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Explained the importance of special quality crops

विशेष गुणवत्ता वाली फसलों का महत्व बताया

Tue, 28 Sep 2021 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Explained the importance of special quality crops
वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र और वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी की ओर से जलवायु सहिष्णु, कृषि तकनीकी, पद्धतियों पर कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को विशेष गुणों वाली 35 फसलों की प्रजातियों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री के संवाद का लाइव प्रसारण भी सुनाया गया।
विज्ञापन

रानीचौरी में आयोजित संवाद में डा. अजय कुमार ने रवि फसलों के प्रजातियों, उत्पादन तकनीकी की जानकारी दी। डा. अरूणिमा पालीवाल ने टपक सिंचाई पद्वति, मृदा वैज्ञानिक डा. शिखा ने मृदा स्वास्थ्य, पोषण, सहायक निदेशक प्रसार डा. अरविंद बिजल्वाण ने अनाज के उत्पादन विपणन की उपयोगिता, शोध निदेशक डा. अमोल वशिष्ठ विश्वविद्यालय में विकसित फसल प्रजातियों, जल संरक्षण, सगंध एवं औषधीय पौधों की उत्पादन तकनीकी की जानकारी दी। इस मौके पर वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. वीपी खंडूड़ी, नवीन तड़ियाल, गुरु प्रसाद पंत, अजय पंत, राकेश चमोली, महावीर बहुगुणा, गुड्डी देवी, दीपा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

किसानों को केंचुआ खाद बनाने का दिया प्रशिक्षण
चिन्यालीसौड़। कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक गोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए केंचुआ खाद बनाने एवं टेट्रावर्मी बेड लगाने की विधियों के बारे में जानकारी दी गई। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी के साथ उन्नत प्रजातियों के प्रयोग से ही सुधार होगा। केंद्र के उद्यान विज्ञान विशेषज्ञ डा. पंकज नौटियाल ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर बीना बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा. गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागडे, वरुण सुप्याल, ख्याली राम, रीतिका भास्कर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed