फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Exercise teacher Negi included in the panel of national kabaddi judges

व्यायाम शिक्षक नेगी राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायकों के पैनल में शामिल

Wed, 06 Apr 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Exercise teacher Negi included in the panel of national kabaddi judges
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाखचौरा के व्यायाम शिक्षक मनोज नेगी को राष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर के लिए निर्णायकों के पैनल में शामिल किया गया है। वर्तमान में नेगी उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन की तकनीकी टीम के अध्यक्ष भी हैं। उनके पैनल में शामिल होने पर शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अपर सचिव देवराज चतुर्वेदी की ओर से उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी को 4 अप्रैल को जारी पत्र में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जाखचौरा टिहरी के शिक्षक मनोज नेगी को राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों के पैनल में शामिल किया गया है। मनोज स्वयं भी एक बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई बार राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल स्पर्द्धा में प्रतिभाग किया है। पैनल में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि टिहरी समेत उत्तराखंड की कबड्डी की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कार्य किया जाएगा। पत्र में बताया गया कि मनोज 29 अप्रैल से 5 मई तक राष्ट्रीय स्तर पर जैन यूनिवर्सिटी बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया विवि प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में शिरकत करेंगे। मनोज की उपलब्धि पर उत्तराखंड अधिकारी-कार्मिक शिक्षक महासंघ के संयोजक मलनयन रतूड़ी, राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक यशपाल रावत, खेल प्रशिक्षक महेश पालीवाल, विनोद नेगी, सतीश बलूनी, दिनेश रावत, कमल थपलियाल आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed