{"_id":"570a85d54f1c1ba963c810cb","slug":"eviction-notices-to-14-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। बाजार से सटे संगम रोड से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन ने 14 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक दर्जन लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया है। रविवार को एसडीएम देवानंद शर्मा ने राजस्व विभाग टीम के साथ बाजार का निरीक्षण कर संगम रोड पर नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
घनसाली को नगर पंचायत का दर्जा मिले हुए दो साल हो चुका है। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों और संपर्क मार्गों का विस्तार होना है। इसे देखते हुए तहसील प्रशासन ने नगर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम शर्मा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ संगम रोड पर अवैध अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क तक सरकारी भूमि घेरकर भवन, दुकान और होटल बनाने वाले 14 लोगों को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी कर दिया गया है।
अतिक्रमण हटाने के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। एसडीएम ने बताया जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, यदि उन्होंने एक सप्ताह में स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो ऐसे लोगों के अतिक्रमण पर प्रशासन जेसीबी चलाएगा।
उन लोगों से राजस्व वसूली भी की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि एक दर्जन लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा है। प्रार्थना पत्र में दिए गए समय के अनुसार यदि उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया, तो उसके बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक हितराम ममगाईं, नरेश भट्ट, दिनेश कुमाईं, राजपाल परमार आदि उपस्थित थे।