फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Enhanced private exam form submission date

प्राइवेट परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ी

Thu, 31 Mar 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला/चंबा (टिहरी)।
अमर उजाला/चंबा (टिहरी)। Updated Thu, 31 Mar 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से स्नातक और स्नातकोत्तर प्राइवेट परीक्षा फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। छात्रों की मांग पर विवि प्रशासन ने ऑनलाइन फार्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के प्राइवेट परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के लिए 28 मार्च घोषित की गई थी। इस अवधि में होली अवकाश होने के चलते सैकड़ों छात्र-छात्राएं बैंक चालान नहीं लगा पाए थे। गत वर्ष जिन छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में विवि से गड़बड़ी हुई थी उनमें सुधार नहीं हो पाया था। छात्रों की इस समस्या को देखते हुए विवि प्रशासन ने बीए, एमए प्रथम, बीकॉम      और एमकॉम प्रथम के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए 9 अप्रैल तक पंजीकरण करने, 11 अप्रैल तक शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

स्नातक और स्नातकोत्तर द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए अंतिम तिथि 11 अप्रैल थी जो अब 16 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण और 18 अप्रैल तक शुल्क जमा कर सकते हैं। विवि के कुलसचिव डा. एसएस रावत ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की अंक तालिका में गड़बड़ी हुई है वे शीघ्र विवि में अपना आवेदन पत्र जमा कर दें, ताकि अंक तालिका में संशोधन किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed