फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Employment should be given to ex-servicemen only through Upanal

उपनल के माध्यम से आम लोगों को नौकरी देने पर भड़के पूर्व सैनिक

Tue, 29 Dec 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Employment should be given to ex-servicemen only through Upanal
उपनल के माध्यम से आम लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी देने का पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। सरकार से पूर्व की भांति उपनल के माध्यम से सिर्फ पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को ही रोजगार देने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व सैनिक कल्याण एसोसिएशन से जुड़े पूर्व सैनिक कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 50 हजार से अधिक पूर्व सैनिक हैं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) का गठन किया गया है। सरकार से उपनल के माध्यम से सिर्फ पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को ही रोजगार देने की मांग की गई। ज्ञापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर, दीवान सिंह कुंवर, दर्मियान सिंह सजवाण, इंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, महावीर सकलानी, होशियार सिंह, जितेंद्र सिंह, कृष्ण चंद ममर्गाइं, यशपाल सिंह रावत व अजय रमोला के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed