{"_id":"617bf8114f89a05c7d75b50b","slug":"employees-should-work-without-stress-new-tehri-news-drn3947468183","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तनावमुक्त रहकर काम करें कर्मचारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तनावमुक्त रहकर काम करें कर्मचारी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि के विक्टोरिया क्रॉस शहीद गबर सिंह नेगी मेमोरियल सभागार में विवि और ज्वाइन फॉर स्माइल संस्था की संयुक्त पहल पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि एसआरटी परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने तनामुक्त और नशे से दूर रहने की सलाह दी।
ज्वाइन फॉर स्माइल संस्था के डा. सागर कश्यप ने कहा कि आज के समय में अधिकतर लोग तनावग्रस्त हैं, जबकि स्वीडन, नार्वे, फिनलैंड और भूटान जैसे देश सबसे खुशहाल राष्ट्रों में गिने जाते हैं। लोग नशा और मोबाइल के आदी होते जा रहे हैं, जिनसे दूर रहने की जरूरत है। विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन सिंह पंवार ने कहा कि विवि के कार्मिक तनावमुक्त रहकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समय पर समाधान करें। नई टिहरी पीजी कालेज की प्राचार्य डा. रेनु नेगी ने कहा कि तनावग्रस्त रहने से इंसान की आयु कम हो रही है। इस मौके पर विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस रावत, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट, हेमराज चौहान, देवेंद्र चौहान, डा. बीएल आर्य, सुनील नौटियाल, जेएस बिष्ट, वाईएस भंडारी, बीएस रावत और दर्शनलाल शाह आदि मौजूद थे।