{"_id":"61ffe75f5cb2e901625350f1","slug":"employees-should-study-evms-and-vvpats-closely-new-tehri-news-drn403429740","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ईवीएम व वीवीपैट का बारीकी से अध्ययन करें कर्मचारी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ईवीएम व वीवीपैट का बारीकी से अध्ययन करें कर्मचारी’
विज्ञापन
नई टिहरी में कर्मियों को जानकारी देती जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतदान कार्मिकों को सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों ने ईवीएम, वीवीपैट समेत तमाम जरूरी चीजों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए चुनाव कराने की बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने नगर पालिका और जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्मिकों को ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, कोविड नियमों और प्रलोभन से बचने की हिदायत दी। नोडल अधिकारी प्रशिक्षक सतीश चंद्र नौटियाल ने सभी पोलिंग पार्टियां को मतदेय स्थलों पर रवानगी से लेकर मतदान करने और वापस आने पर जब तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा नहीं करा दी जाती उनका विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी। मतदेय स्थल पर पहुंचने पर सभी व्यवस्था को जांच करने और मॉक पोल के बारे में बताया। मॉक पोल के बाद क्लियर का बटन और मतदान समाप्ति के बाद क्लोज का बटन जरूरी रूप से दबाएं। तीसरे दिन के प्रशिक्षण में 780 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर ट्रेनर दीपक रतूड़ी, डीएस भंडारी, सुशील तिवारी, मनोज असवाल आदि मौजूद थे।
चुनाव के लिए ईवीएम की सेटिंग का कार्य शुरू
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव के तहत डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की देखरेख में आईटीआई भवन में ईवीएम में सेटिंग के कार्य संपादित किए गए।
डीएम ने सभी रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ईवीएम में वोट डलवा कर और उसके बाद उनके सामने ही मशीन में डाले गए वोटों को क्लीयर करने के बाद मशीनों को सील करवाएं। डीएम सभी आरओ को निर्देश दिए कि पार्टियों के चुनाव चिह्नों को सही रूप से लगाना सुनिश्चित करें। इधर, डीएम ने नगर पालिका में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान कार्मिकों के पोस्टल बैलेट के लिए बनाए गए डाक मतदाता मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर सीडीओ नमामी बंसल, डीडीओ सुनील कुमार भी मौजूद थे। संवाद