{"_id":"67c981b1bd125e148a03b4c6","slug":"employees-boycotted-work-due-to-non-promotion-tehri-news-c-50-1-nth1001-111406-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पदोन्नति नहीं किए जाने पर कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पदोन्नति नहीं किए जाने पर कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Thu, 06 Mar 2025 04:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 06 Mar 2025 04:36 PM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने मांग पूरी नहीं होने पर 10 मार्च को महानिदेशालय घेराव की चेतावनी
नई टिहरी। उत्तरांचल मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड टिहरी शाखा के कर्मियों ने अन्य संवर्गों की भांति मिनिस्ट्रियल संवर्गीय कर्मियों को पदोन्नति देने की मांग की। कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 10 मार्च को महानिदेशालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
उत्तरांचल मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड के मंडलीय अध्यक्ष राकेश भट्ट ने कहा कि कर्मचारी अन्य संवर्गों की भांति मिनिस्ट्रियल संवर्गीय कर्मियों को यथा स्थान पर पदोन्नति प्रदान करने और संवर्ग के समस्त अवशेष पदों एवं कनिष्ठ सहायक (अधिसंख्य) का समायोजन की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन मिनिस्ट्रियल कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
लंबित मांग को लेकर कर्मियों ने गत एक मार्च को प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया, जिसके बाद कर्मियों ने बांह पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करवाया। मांग पर सुनवाई नहीं होने के कारण और प्रदेश संगठन के आह्वान पर छह मार्च से मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर भगत सिंह राणा, योगेश चंद्र बहुगुणा, अमित शर्मा, सुमन शर्मा, सुशीला भट्ट, नीमा नेगी, विशेष डबराल, प्रवीन, अमित बलोनी, अनिल सिंह, मनोज महरा, मोहित गौतम, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।