{"_id":"7217723aec57b29659c576323f8908e9","slug":"drunker-set-fire-to-ravana-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने लगा दी रावण के पुतले में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने लगा दी रावण के पुतले में आग
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर में श्रीरामलीला की 10वीं संध्या पर बुधवार रात को उस वक्त अफरा-तफरा मच गई जब एक शराबी ने समय से पहले ही पंडाल के पास रखे रावण के पुतले को आग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर लोगों ने शराबी की धुनाई कर डाली।
समिति को दूसरा पुतला बनाना पड़ा जिससे रावण दहन तड़के तीन बजे करना पड़ा। रामलीला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने शराबी का चालान काटा है।
श्रीराम लीला के दसवें दिन अहिरावण और रावण वध का शानदार मंचन किया गया। उसके बाद श्रीराम ने लंका में विभीषण और पाताल लोक में मकरध्वज का राजतिलक किया। दर्शकों ने देर रात तक रामलीला का आनंद उठाया।