फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Driver dies in vehicle accident, one injured

वाहन दुर्घटना में चालक की मौत, एक घायल

Thu, 23 Jun 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in vehicle accident, one injured
नैनबाग क्षेत्र के घोड़ाखुरी-वनचौरा मोटर मार्ग पर बसाण गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे वाहन बसाण गांव के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन मुर्गे लेकर विकासनगर से वनचौरा की तरफ जा रहा था। नैनबाग चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में वाहन चालक अलाउद्दीन (26) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी बाडारामपुर सहसपुर जिला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में उसका दूसरा साथी जगी (45) पुत्र शंकरु ग्राम बडारामपुर सहसपुर जिला देहरादून घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर विकासनगर रेफर कर दिया। मृतक व घायल के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed