फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   driver death in road accident.

डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Fri, 13 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनबाग (टिहरी) Updated Fri, 13 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
driver death in road accident.

नैनबाग-बड़कोट हाईवे पर नैनगांव के पास हॉट मिक्चर लेकर जा रहा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोनिवि की लापरवाही से शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे नैनगांव के पास एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


चालक यमुना पुल मिक्चर प्लांट से नौगांव की ओर जा रहा था। बताया गया कि नैनगांव के पास सड़क का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिससे सड़क पर मलबा होने से चालक वाहन निकाल रहा था कि इस दौरान पुश्ता टूटने से डंपर ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


दुर्घटना में चालक दिनेश पाल (58) पुत्र स्व. भगत सिंह निवासी ग्राम नयागांव मल्हान थाना पटेलनगर देहरादून की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर नैनबाग चौकी प्रभारी संजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव खाई से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क हादसा पुश्ता धंसने के कारण हुआ है। उस जगह पर काफी मलबा पड़ा होने के कारण डंपर चालक ने पुश्ते के ऊपर से वाहन निकालने की कोशिश की। उसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दीवार टूटने से वहां दोनों ओर जाम लग गया। किसी तरह मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed