फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Drinking water supply stalled for five days due to line damage

लाइन क्षतिग्रस्त होने से पांच दिन पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 29 Jan 2022 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled for five days due to line damage
जल संस्थान की लापरवाही चंबा ब्लॉक के रानीचौंरी, बादशाहीथौल और बुरांसबाडी क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में पांच दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रानीचौंरी, बादशाहीथौल और बुरांसबाडी क्षेत्र को जोड़ने वाली पेयजल लाइन ऋषिकेश-चंबा हाईवे के समीप साबली में बन रहे डंपिंग जोन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पिछले पांच दिन से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोग हैंडपंप से लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जल संस्थान की ओर से लगाए गए टैंकर के सहारे भरने को मजबूर हैं। पालिका सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने बताया कि लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने संस्थान से जल्द लाइन की मरम्मत कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। सर्दी के इस मौसम में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस बाबत जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज त्रिपाठी ने बताया कि डंपिंग जोन के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। दो सौ मीटर नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। एक-दो दिन के अंदर लाइन की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed