फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM called for clarification from the officers absent in the camp

Tehri News: डीएम ने किया शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
DM called for clarification from the officers absent in the camp

विज्ञापन
जाखणीधार ब्लाॅक में मंदार क्षेत्र के सेमंडीधार में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की ओर से 127 शिकायतें दर्ज कराई गई। अधिकतर का मौके पर निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शिविर में अनुपस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सीईओ, पेयजल निगम के ईई और मत्स्य अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

शनिवार को सेमंडीधार अतिथिगृह में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगाए जाने से ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। इससे लोगों के धन और समय की बचत भी होती है।
विज्ञापन




डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि शिविर का औचित्य तभी है, जब शिविर में पंजीकृत शिकायतों का समय से निस्तारण हो सके। उन्होंने सभी पंजीकृत शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी फरियादी शिविर में दर्ज शिकायत को लेकर फिर से मुख्यालय न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि सेमंडीधार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में तहसील और जिला मुख्यालय जाने में असमर्थ दर्जनों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है। शिविर में गोविंद लाल और प्रधान जमुना प्रसाद बडोनी ने जमीन का मुआवजा देने, सोहनलाल, गोविंद लाल, मकानी देवी, अलका देवी ने पीएम आवास योजना देने की मांग की। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने, गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने, स्यूरी में शिक्षकों की नियुक्ति, गौरा कन्याधन का लाभ देने, मनरेगा का भुगतान करने की मांग की।



इस मौके पर डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, जिला पंचायत सदस्य सुनीता भुजवाण, बीडीसी मेंबर परमवीर पंवार, प्रधान रामप्यारी देवी, संगीता रावत, दौलत राम और राकेश बागियाल आदि मौजूद थे।


30 किसानों को सब्सिडी पर दिए कृषि यंत्र



बहुउद्देशीय शिविर में स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। छह आय प्रमाणपत्र, दो आधार कार्ड नए और आठ में संशोधन किया गया। 40 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई। तीन-तीन जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। 30 किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी पर कृषि यंत्र दिए गए। 20 लोगों के किसान सम्मान निधि को आवेदन पत्र भरे गए। 20 किसानों के प्रपत्रों पर संशोधन किए गए। 101 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। आठ दिव्यांग प्रमाण पत्र और 17 लोगों के आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए। 10 लोगों बीज और यंत्र दिए गए। 12 लोगों के राशन कार्ड संशोधित किए और दो आवेदन जमा कराए गए। 15 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed