फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   DM angry over slow progress of water life mission

जल जीवन मिशन की धीमी कार्य प्रगति पर डीएम नाराज

Thu, 28 Jan 2021 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
DM angry over slow progress of water life mission
जल जीवन मिशन की धीमी कार्य प्रगति पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पेयजल निगम और जल संस्थान को कार्य गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा और बाल विकास विभाग से स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में दिए गए पेयजल संयोजन और उनकी स्थिति की सत्यापन रिपोर्ट सप्ताहभर में देने को कहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में डिस्ट्रिक्ट वाटर एंड सैनिटाइजेशन मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) में जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। अन्य जिलों की अपेक्षा धीमी प्रगति पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में पेयजल स्रोत और उसमें पानी की कमी के साथ ही पहले से बिछाई गई पाइप लाइनों की जर्जर स्थिति के अलावा कई अन्य तकनीकी कारण से दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि हर घर में अब तक लगभग 69 हजार घरेलू कनेक्शन पर कार्य किया गया है, जिसमें से करीब 59 हजार कनेक्शनों को ऑनलाइन किया गया है। डीएम ने कहा कि फेज-1 के आगणन की तकनीकी स्वीकृति प्राथमिकता से पूरी कर जल्द प्रस्तुत करें। बैठक में एसई जल निगम इमरान अहमद, ईई आलोक कुमार, अनुपम रतन, सतीश नौटियाल, विधायक प्रतिनिधि बेबी असवाल और रमेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed