{"_id":"619bbc6642afb85cd6382c5e","slug":"dm-angry-for-not-providing-progress-report-of-registered-complaints-new-tehri-news-drn396779881","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्ज शिकायतों की प्रगति आख्या उपलब्ध न कराने पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्ज शिकायतों की प्रगति आख्या उपलब्ध न कराने पर डीएम खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन में 15 शिकायतें दर्ज हुईं। विभागीय अधिकारियों की ओर से बीते माह हुए दर्शन कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों की प्रगति आख्या उपलब्ध न कराने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अगले सोमवार को अधिकारियों को जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रति रिपोर्ट आख्या की प्रति साथ लाने के लिए।
डीएम ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि दर्ज शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई शिकायकर्ता को इसकी जानकारी देना है। चंबा दिखोल गांव के राजेश रावत ने ऑल वेदर परियोजना में अधिग्रहण किए गए खेत का प्रतिकर भुगतान न मिलने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ढुंगमंदार पिपोला गांव निवासी गोविंद राम बड़ोनी ने बताया कि आपदा से उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। बौराड़ी के विजय सिंह परमार ने पुरानी टिहरी की बेनाप भूमि के बदले आवासीय भूखंड आवंटन की मांग की। सियाकोटी के जयपाल सिंह ने शिकायत दर्ज की कि राजस्व अभिलेखों में उनका नाम दर्ज नहीं है। डीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह में शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। बैठक में डीएफओ डा. कोको रोशे, सीएमओ डा. संजय जैन, डीडीओ सुनील कुमार, युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश डिमरी, डीएचओ डा. डीके तिवारी, ईई लोनिवि केएस नेगी और ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल उपस्थित रहे।