{"_id":"69343489ef8c8b7a4004f253","slug":"discussions-were-held-regarding-organizing-the-thauldhar-festival-in-january-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116101-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: थौलधार महोत्सव का आयोजन जनवरी में करने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: थौलधार महोत्सव का आयोजन जनवरी में करने पर हुई चर्चा
Sat, 06 Dec 2025 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार महोत्सव की तैयारियों की रूपरेखा तैयार को लेकर महोत्सव समिति के सदस्यों ने बैठक की। बैठक में 7 से 11 जनवरी तक महोत्सव का आयोजन करने पर चर्चा की गई।
महोत्सव के संरक्षक जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि बैठक का उद्देश्य महोत्सव की आगामी रूपरेखा तय करने पर चर्चा करना था। इस दौरान सदस्यों और प्रतिभागियों ने सुझाव दिए जिसमें स्थानीय संस्कृति, समाज में विलुप्त हो रहे रीति-रिवाज, पहाड़ की पारंपरिक व ऐतिहासिक धरोहरों, पहाड़ों से हो रहे पलायनो जैसे विषयों को कार्यक्रमों में शामिल करने का सुझाव दिया। साथ ही पहाड़ी व्यंजनों, खेलों को भी कार्यक्रमों में शामिल करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को महोत्सव की रूप रेखा को अंतिम रूप देने के लिए थौलधार के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों, राजनैतिक दलों, समाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, कार्यक्रम संयोजक ललित प्रसाद खंडूड़ी, सचिव आलोक जुयाल, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष श्रीपाल पंवार, पवन रावत, सुमेरी बिष्ट, युद्धवीर रावत, ऋषि भट्ट, राजेंद्र जुयाल, अनिल बधानी, राम सिंह राणा, चमन गुसाईं, बुद्धि सिंह गुसाईं, सोबत पंवार मौजूद थे। संवाद